फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: एक करोड़ की लागत से दो सीएचसी में बनेंगी बीपीएच यूनिट

Thu, 09 Jan 2025 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बौंदकलां सीएचसी परिसर जिसमें बीपीएचयू खोली जाएगी। संवाद
विज्ञापन
अमर उजाला एक्सकलूसिव:
विज्ञापन

- बौंदकलां और झोझूकलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बनेंगी नई यूनिट, अतिरिक्त लैब की मिलेगी सुविधा, सभी प्रकार के टेस्ट करवा सकेंगे मरीज
- 30 गांवों की करीब 40 हजार की आबादी को मिलेगा लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए स्वास्थ्य विभाग दो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में बीपीएचयू (ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट) बनाएगा। दोनों केंद्रों पर इसके लिए अतिरिक्त स्टाफ तैनात किया जाएगा। इससे यहां की स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी। दोनों सीएचसी में एक करोड़ की लागत से बनने वाली बीपीएचयू से करीब 40 हजार की आबादी को फायदा होगा।
सरकार के निर्देशों पर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर बीपीएचयू बनाने की योजना तैयार की है। इसके तहत पहले चरण में दादरी जिले के बौंदकलां और झोझूकलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का चयन किया गया है। गोपी सीएचसी में इस सुविधा का लोगों को अभी इंतजार करना होगा। झोझूकलां और बौंदकलां सीएचसी में बीपीएचयू स्थापित करने की स्वीकृति के साथ बजट भी जिला स्वास्थ्य विभाग को मिल चुका है।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मानें तो बौंदकलां में बीपीएचयू निर्माण कार्य शुरू हो गया है। जल्द ही झोझूकलां में भी कार्य शुरू हो जाएगा। फिलहाल, वहां दो पेड़ों का पेच फंसा है। इन्हें काटने के लिए जिला वन विभाग ने मुख्यालय से अनुमति मांगी है। अनुमति मिलने के बाद ही झोझूकलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट बनाने का कार्य शुरू हो पाएगा।
अधिकारियों के अनुसार, गोपी सीएचसी को दूसरे चरण में कवर किया जाएगा और इसके बाद जिले के तीनों सीएचसी में बीपीएचयू सुविधा मरीजों को उपलब्ध हो जाएगी।
- भवन निर्माण के लिए मिला 50-50 लाख का बजट
बौंदकलां और झोझूकलां में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट बनाने पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च आएगा। जिला स्वास्थ्य विभाग को दोनों केंद्रों में बीपीएचयू भवन बनाने के लिए 50-50 लाख का बजट मिल चुका है। इसके अलावा यहां मशीनों समेत अन्य संसाधन मुहैया कराने के लिए अलग से बजट मिलेगा।
- प्रतिदिन 250 रहती है दोनों केंद्रों की ओपीडी
झोझूकलां और बौंदकलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रतिदिन करीब 250 से अधिक मरीज उपचार कराने पहुंचते हैं। पीएचसी स्तर से ऊपर की स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने के लिए मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक आना पड़ता है। दोनों सीएचसी में बीपीएचयू बनने का लाभ करीब 30 से अधिक गांवों के मरीजों को मिलेगा।
विज्ञापन

- अतिरिक्त लैब और स्टाफ की तैनाती का मिलेगा लाभ
सीएचसी में खुलने वाली बीपीएचयू में बाकायदा लैब भी बनेगी और यहां सीएचसी के अलावा अन्य स्टाफ भी तैनात किया जाएगा। लैब में मरीज सभी प्रकार के टेस्ट करवा सकेंगे। वहीं, सीएचसी पर उपचार या टेस्ट कराने के लिए पहुंचने वाले लोगों को बारी आने तक लंबा इंतजार भी नहीं करना पड़ेगा। वहीं, मरीज न होने पर आपातकालीन केस में भी सीएचसी स्टाफ का बीपीएचयू स्टाफ सहयोग करेगा।
फोटो 07
झोझूकलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जहां बीपीएचयू बनेगी। संवाद
फोटो 08
बौंदकलां सीएचसी परिसर, जिसमें बीपीएचयू खोली जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें