फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: विद्यार्थियों ने बनाए भ्रष्टाचार विरोधी पोस्टर

Mon, 09 Dec 2024 06:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव मंदोला स्थित यदुवंशी शिक्षा निकेतन में अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस पर विशेष पोस्टर मेकिंग और स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और जागरूकता का प्रदर्शन करते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रेरणादायक पोस्टर और प्रभावशाली स्लोगन तैयार किए।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य नरेंद्र यादव और डीन नौरंगलाल ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। नौरंगलाल ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां न केवल छात्रों की रचनात्मक क्षमता को बढ़ावा देती हैं, बल्कि, समाज को जागरूक करने का महत्वपूर्ण संदेश भी देती हैं। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी कला के माध्यम से भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई और एक ईमानदार समाज के निर्माण के लिए अपने विचार व्यक्त किए। संवाद
विज्ञापन

फोटो 24
गांव मंदोला स्थित यदुवंशी शिक्षा निकेतन में भ्रष्टाचार विरोधी दिवस पर पोस्टर दिखाते विद्यार्थी। स्रोत : संस्थान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें