फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: छोटे भाई की हत्या के दोनों आरोपी गिरफ्तार

Fri, 17 Mar 2023 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। शीशवाला में छोटे भाई की हत्या करने के दो आरोपियों को सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी मृतक के सगे बड़े भाई हैं और पुलिस ने वीरवार को उन्हें कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। शुक्रवार को रिमांड अवधि पूरी होने के बाद उन्हें दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि झगड़े के वक्त वो और छोटा भाई शराब पीए हुए थे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शीशवाला निवासी सुरेंद्र की मंगलवार देर शाम अपने पिता भीम सिंह से कहासुनी हो गई थी। उस दौरान वो शराब पीए हुए था। कहासुनी के दौरान सुरेंद्र के बड़े भाई कर्मबीर और जोगेंद्र भी मौके पर पहुंच गए। उसी दौरान उनका सुरेंद्र से विवाद हो गया जो बढ़कर मारपीट तक जा पहुंचा। उसी दौरान कर्मबीर और जोगेंद्र के पिटाई करने से सुरेंद्र की मौत हो गई थी। बुधवार को सदर थाना पुलिस ने सिविल अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम कराया और कर्मबीर और जोगेंद्र के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया।
सदर थाना प्रभारी दिलबाग सिंह ने बताया कि बुधवार शाम ही दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार सुबह उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने पूछताछ और वारदात में प्रयोग हथियार की बरामदगी के लिए दोनों को एक दिन के रिमांड पर लिया है। शुक्रवार को रिमांड अवधि पूरी होने के बाद उन्हें दोबारा से कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें