फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायिका पर फायर झोंकने के दोनों आरोपी गिरफ्तार, 19 मामले हैं दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। महिला गायक और उसके भाई पर फायरिंग करने के दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से एक देसी पिस्तौल, दो कारतूस और एक पिकअप बरामद हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि शराब के नशे में वो महिला गायक से बात करना चाहते थे, लेकिन उसके इनकार करने पर उन्होंने फायर कर दिया। एक आरोपी के खिलाफ सात तो दूसरे के खिलाफ विभिन्न थानों में 12 मामले दर्ज हैं। आरोपियों की पहचान खेड़ी बूरा निवासी कुलदीप उर्फ कालिया और माजरा निवासी संजीत उर्फ जेंडर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

वीरवार दोपहर डीएसपी रामसिंह बिश्नोई ने प्रेस वार्ता में दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि गत बुधवार को चांदवास निवासी महिला कलाकार राकेश श्योराण पर खेड़ी बूरा निवासी कुलदीप उर्फ कालिया और माजरा निवासी संजीत उर्फ जेंडर ने फायरिंग की थी। महिला कलाकार की शिकायत पर पुलिस ने उनके खिलाफ सशस्त्र अधिनियम समेत हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया था। एसपी दीपक गहलावत ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें बनाई थीं। एसआई सुरेंद्र सिंह की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को काबू कर 24 घंटे के अंदर वारदात सुलझा दी।
विज्ञापन

- संजीत उर्फ जेंडर के खिलाफ ये केस हैं दर्ज
1- 28 अक्तूबर 2010 को झज्जर जिले के बेरी थाना में हत्या के प्रयास का केस दर्ज हुआ।
2- 27 जुलाई 2010 को महेंद्रगढ़ जिले के कनीना थाने में हत्या का केस दर्ज किया गया।
3- 25 अक्तूबर 2010 को बेरी थाना में आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज हुआ।
4. 20 नवंबर 2012 को झज्जर थाना में मारपीट और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया।
5. 11 नवंबर 2013 को झज्जर थाने में सशस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया।
6.23 अक्तूबर 2018 को बाढड़ा थाना में मारपीट और धमकी देने का केस दर्ज हुआ।
7.सात अगस्त 2021 को सदर थाना दादरी में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दज किया गया।
- आरोपी कुलदीप पर दर्ज हैं ये मामले
1. 29 अप्रैल 2002 को सदर थाना दादरी में धारा 382 के तहत केस दर्ज हुआ।
2. आठ नवंबर 2003 को दादरी सिटी थाने लूट संबंधी केस दर्ज हुआ।
3- 3 अप्रैल 2004 को सिटी थाने में धारा 398,401 व 469 के तहत मामला दर्ज हुआ।
4. चार माचऌ्स 2009 को सदर थाने में आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज हुआ।
5. झज्जर जिले साल्हावास थाने में पांच मई 2009 को आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ।
6. दादरी सिटी थाना में 16 अगस्त 2012 को विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ।
7. सदर थाने में 13 जुलाई 2013 को आर्म्स एक्ट व हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया।
8.सिटी थाना में 29 अप्रैल 2014 को आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज हुआ।
9.बाढड़ा थाना में तीन सितंबर 2019 को आबकारी अधिनियम व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ।
10. सिटी थाना में 17 अगस्त 2019 को मारपीट और धमकी संबंधी केस दर्ज किया गया।
11. बाढड़ा थाने में 20 जनवरी 2020 को जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया।
12. सदर थाना दादरी में सात अगस्त 2021 को अपहरण व मारपीट संबंधी केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें