बाढड़ा। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के चार खंड क्षेत्रों के 34 गांवों में जोहड़ों के लिए पानी की पाइप लाइनों बिछाने के लिए सात करोड़ की धनराशि आवंटित की गई है। सहकारी बैंक भिवानी के चेयरमैन सुधीर चांदवास ने इसकी पुष्टि की है।
उन्होंने बताया कि भूमिगत जलस्तर के वाटर रिचार्ज के लिए 34 जोहड़ों का चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि बाढड़ा खंड के गांव धनासरी के लिए 21 लाख 93 हजार, गोपालवास के लिए छह लाख 96 हजार, झोझूकलां के लिए 24 लाख, झोझू खुर्द के 35 लाख रुपये, बधवाना के लिए 24 लाख, मंढिय़ाली के लिए 43 लाख 22 हजार, गागड़वास के लिए 17 लाख, डालनवास के लिए 71 लाख 24 हजार रुपये, जड़वा के लिए छह लाख, माधोगढ़ के लिए 28 लाख, सतनाली के लिए नौ लाख, सुरहेती पिलानिया के लिए 19 लाख 59 हजार रुपये, सुरहेती जाखल के लिए 7 लाख 85 हजार, सतनाली कस्बे के लिए 12 लाख, श्यामपुरा के लिए 4.59 लाख का बजट आवंटित किया गया है। इसी प्रकार गांव नावा के लिए नौ लाख रुपये की योजनाओं के प्रस्तावों को हरी झंडी मिल गई है।