फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बौंद एवं चिड़िया रोड 136.01 करोड़ रुपये से किया जाएगा चौड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी से बौंदकलां एवं दादरी से गांव चिड़िया रोड को 136.01 करोड़ रुपये से बनाया जाएगा। साथ ही इन दोनों सड़कों की चौड़ाई 7 से 10 मीटर की जाएगी। सेंट्रल रोड फंड से उपरोक्त राशि अप्रूव हो गई है। लोक निर्माण विभाग ने भी इस पर कार्रवाई शुरू करते हुए एस्टीमेट बनाना शुरू कर दिया है। इसके अलावा वन विभाग को पेड़ कटाई के लिए केस बनाकर भेज दिया है। उम्मीद की जा रही है कि अगले दो महीने के अंदर इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। रोड बनने से लगभग 25 से अधिक गांवों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से सीआरएफ योजना के तहत जिले के मुख्य रोड मांगे गए थे। इसके लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से पिछले वर्ष बौंदकलां तथा चिड़िया गांव तक रोड बनाए जाने तथा चौड़ा करने का प्रस्ताव भेजा गया था। सीआरएफ ने दोनों प्रस्तावों को मंजूरी दे दी। दो महीने पहले ही दादरी से बौंदकलां रोड का 73.71 करोड़ रुपये तथा दादरी से चिड़िया रोड का 63.30 करोड़ करोड़ रुपये की अप्रूवल मिली है।

73.71 करोड़ रुपये से बनेगा दादरी से बौंदकलां रोड
25.26 किलोमीटर लंबा से बौंदकलां रोड लगभग 73.71 करोड़ रुपये से बनाया जाएगा। यह रोड 7 से 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा। अभी पूरे रोड को फोरलेन करने की कोई योजना नहीं है। केवल गांव एवं शहर में यह फोरलेन बनाया जाएगा। हर गांव में एक से डेढ़ किलोमीटर दूरी तक फोरलेन होगा। इस रोड के बन जाने पर रावलधी, मिसरी, सांवड, हिंडोल, मानेहरू, झिंझर, सांजरवास, फौगाट, सांकरोड, रानीला, बौंदकलां, छोटी रणकौली, मालपोष, नीमड़ी, ऊण व बौंद खुर्द आदि गांवों के ग्रामीणों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

चिड़िया रोड बनेगा 18 किलोमीटर
गांव चिड़िया तक बनने वाला 18 किलोमीटर लंबा रोड 63.30 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा। यह रोड 7 से 10 मीटर तक चौड़ा किया जाएगा। गांवों में फोरलेन किए जाने की कोई योजना नहीं है। इस रोड के बनने से रामनगर, मोड़ी, मकड़ाना, मकड़ानी, बलकरा, दूधवा सहित अन्य गांवों को लाभ मिलेगा।

वर्तमान में दोनों सड़कों की स्थिति
जिले के दोनों ही रोड बहुत व्यस्ततम रोड हैं। दादरी से बौंदकलां रोड आगे कलानौर तथा रोहतक तक जाता है। इस रोड पर प्रति मिनट आठ से दस वाहन गुजरते हैं। इस रोड पर कई जगह गड्ढे बने हुए हैं तथा इसकी चौड़ाई कम होने की वजह से वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
वर्जन
सीआरएफ से बौंदकलां रोड के लिए 73.71 करोड़ रुपये तथा चिड़िया गांव तक रोड बनाने के लिए 63.30 करोड़ रुपये की मंजूरी मिल गई है। विभाग ने एस्टीमेट बनाना शुरू कर दिया है। जल्द से जल्द उपरोक्त दोनों सड़कों की टेंडर प्रक्रिया शुरू करने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

-अश्वनी शर्मा, कार्यवाहक एसडीओ, लोक निर्माण विभाग।

फोटो संख्या02: चरखी दादरी से बौंदकलां जाने वाली सड़क।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें