फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की तलाश में गांव आए पिता और चाचा पर बोलेरो सवार युवकों ने की फायरिंग

विज्ञापन
Bolero-ridden youth firing on father and uncle in search of girl - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
अपने भाई के साथ बेटी की तलाश में कारीदास गांव पहुंचे सैनिक पर बोलेरो कैंपर सवार युवकों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में युवती का चाचा छर्रे लगने से घायल हो गया और उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। बाढड़ा थाना पुलिस ने सैनिक की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में कारीदास निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि वह सैनिक है और परिवार के साथ दिल्ली रहता है। कुछ दिन पहले डांडमा गांव निवासी एक युवक उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले आया था। उन्हें पता चला कि उक्त युवक और उसकी बेटी गांव डांडमा में ही रह रहे हैं। रविवार को वह अपने भाई के पास गांव कारीदास आया था। उन्होंने गांव में आकर परिवार के लोगों को एकत्रित किया और घटनाक्रम की जानकारी दी। आरोप है कि इसी दौरान बोलेरो कैंपर में सवार दो युवक वहां आए और कारीधारणी मोड़ पर हवाई फायर किए।
शिकायकर्ता ने बताया कि जिस समय आरोपियों ने हवाई फायर किए उस समय वे अपनी कार में सवार थे। फायरिंग के बाद जब आरोपी भागने लगे तो उन्होंने अपनी कार उनकी बोलेरो के सामने अड़ा दी। इसके बाद एक युवक ने फायरिंग कर दी और आगे बैठे उसके भाई को गोली के छर्रे लगे। इसके बाद आरोपी भागने में कामयाब हो गए। परिजन घायल को सामान्य अस्पताल भिवानी ले गए, जहां हालत गंभीर होने के कारण उसे पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। सूचना मिलने पर डीएसपी अनिल डुडी और एसएचओ राजकुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपियों के बोलेरो कैंपर को अपने कब्जे में ले लिया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन

------------
गांव डांडमा निवासी अंकित उर्फ धोलिया व रोबिन लाडावास के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के वाहन को कब्जे में ले लिया है। हमारी टीमें उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन

राजकुमार, बाढड़ा थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें