बाढड़ा। गांव श्यामकलां के समीप बोलेरो ने ऑल्टो को टक्कर मार दी। हादसे में ऑल्टो सवार महिला समेत दो लोग घायल हो गए। बाढड़ा थाना पुलिस ने घायल ऑल्टो चालक के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में गांव डाडमा निवासी मोनू ने बताया कि वह गत 23 सितंबर को दोपहर बाद करीब ढाई बजे ऑल्टो में ढिगावा से अपने गांव आ रहा था। ऑल्टो में उसके गांव का सुरेंद्र व उसकी पत्नी रितू भी सवार थी। जब वो श्यामकलां के समीप पहुंचे तो बोलेरो ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण वह और गाड़ी में सवार महिला घायल हो गई। घायलों को गोपी पीएचसी में भर्ती करवाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को दादरी सिविल अस्पताल रेफर किया गया। वहीं हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घायल ने बताया कि उस वक्त बोलेरो को उसके पड़ोसी गांव श्यामकलां निवासी विक्रम चला रहा था।