फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीआई परिसर में पुलिस लाइन के समीप मिला दुकानदार का शव, चेहरे पर चोट के निशान

विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीआई परिसर स्थित पुलिस लाइन के समीप मंगलवार सुबह गांधी नगर निवासी एक दुकानदार का शव मिला है। मृतक की पहचान चंद्रमोहन (39) के रूप में हुई है और चेहरे पर चोट के निशान हैं। मामला संदिग्ध होने के चलते डीएसपी और एफएसएल टीम ने भी शव का निरीक्षण किया। सिटी थाना पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में करवाया। जांच अधिकारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। फिलहाल इस संबंध में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में गांधी नगर निवासी इंद्रमोहन ने बताया कि उसका बड़ा भाई चंद्रमोहन सोमवार शाम करीब छह बजे घर से निकला था। मंगलवार सुबह परिजनों को सूचना मिली कि सीसीआई परिसर में एक शव पड़ा मिला है। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और शव की शनाख्त उन्होंने चंद्रमोहन के रूप में की। सिटी थाना पुलिस के अलावा मौके पर डीएसपी बली सिंह और एफएसएल टीम पहुंची। शव से करीब 20 कदम की दूरी पर एक सल्फास की शीशी और मृतक का फोन मिला है। मृतक के चेहरे पर गहरी चोट का निशान है। हालांकि पुलिस बयान में परिजनों ने हत्या का संदेह जाहिर नहीं किया है और पुलिस से पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्रवाई अमल में लाने की मांग की है। इंद्रमोहन ने बताया कि उसका भाई चंद्रमोहन ढाणी फाटक के समीप इलेक्ट्रॉनिक शॉप चलाता था और अविवाहित था। चंद्रमोहन दो भाइयों में बड़ा था। जांच अधिकारी एसआई अनूप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण स्पष्ट होगा और उसी अनुरूप कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें