फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: लापता बुजुर्ग महिला का नहर में मिला शव

Tue, 10 Nov 2026 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव बेरला से चार दिन पहले लापता हुई 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला सावित्री देवी का शव रविवार को अटेला के पास इंदिरा कैनाल में मिला। महिला चार नवंबर को दोपहर करीब 2 बजे घर से बिना बताए गई थीं।
विज्ञापन

परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पांच नवंबर को बेटे ने बाढड़ा थाना पुलिस को गुमशुदगी की शिकायत दी थी। अब चार दिन बाद महिला का शव मिलने से परिवार में मातम छा गया।
परिजनों ने बताया कि बेरला निवासी सावित्री देवी चार नवंबर को घर से निकली थीं। वह बेरला से बाढड़ा होते हुए अटेला की तरफ पहुंच गई थी। घर नहीं लौटने पर परिजनों ने आसपास के क्षेत्र और रिश्तेदारों के यहां उनकी तलाश की। कोई जानकारी न मिलने पर बेटे सुरेश नाथ ने पांच नवंबर को बाढड़ा थाना पुलिस को शिकायत देकर गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन

रविवार 8 नवंबर को दोपहर करीब तीन बजे अटेला के पास इंदिरा कैनाल में एक महिला का शव दिखाई दिया। नहर के पास बकरी चरा रहे लोगों ने शव देखकर अटेला चौकी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाया। बाद में उसकी पहचान सावित्री देवी के रूप में हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें