फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: शोरा डिस्ट्रीब्यूटरी में नौ माह के बच्चे का शव मिला

Mon, 01 Sep 2025 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। बाढड़ा क्षेत्र की शोरा डिस्ट्रीब्यूटरी में शनिवार रात एक बच्चे का शव मिला है। मृतक की उम्र 8-9 माह है और उसकी शिनाख्त अभी नहीं हुई है। शव करीब एक सप्ताह पुराना है और रोहतक पीजीआई में बाढड़ा थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। बाढड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश ने बताया कि शनिवार रात सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने डिस्ट्रीब्यूटरी में शव मिलने की सूचना दी। इसके तुरंत बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां कर्मचारियों ने बताया कि वो साइफन की सफाई कर रहे थे और उसी दौरान उन्होंने बच्चे का शव देखा। इसके बाद पुलिस टीम ने शव को कब्जे में ले लिया और दादरी नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया।
विज्ञापन

एसएचओ ओमप्रकाश ने बताया कि शव गल चुका है और कीड़े भी चल रहे हैं। पुलिस ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम रोहतक पीजीआई में करवाया। उन्होंने बताया कि मृतक की उम्र करीब 8 से 9 माह है और जिले में इस उम्र की गुमशुदगी का कोई केस दर्ज नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें