बौंदकलां। गांव मिसरी स्थित एक निजी स्कूल के पास से बौंदकलां थाना पुलिस ने एक शव बरामद किया है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर दादरी नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बौंदकलां थाना पुलिस को सूचना मिली कि मिसरी स्थित एक निजी स्कूल के पास एक शव पड़ा है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के पास से शिनाख्त संबंधी कोई दस्तावेज बरामद नहीं हुआ है। वहीं, जांच अधिकारी अनिल की मानें तो मृतक की उम्र करीब 45 से 50 वर्ष है। बुधवार को शिनाख्त न होने पर पुलिस दाह-संस्कार करवा देगी। संवाद