फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: भिवानी की भाग-दौड़ खत्म, अब नागरिक अस्पताल से ही ले सकेंगे आठों ब्लड ग्रुप

Mon, 16 Jun 2025 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
दादरी नागरिक अस्पताल में ब्लड बैंक सेवा का शुभारंभ करते विधायक सुनील सांगवान। संवाद
विज्ञापन
फोटो 07
विज्ञापन

दादरी नागरिक अस्पताल में ब्लड बैंक सेवा का शुभारंभ करते विधायक सुनील सांगवान। संवाद
- दादरी में सोमवार से शुरू हुआ 350 यूनिट भंडारण क्षमता का ब्लड बैंक, मरीजों के साथ तीमारदारों और स्टाफ को भी मिली राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। दादरी नागरिक अस्पताल में ब्लड बैंक खोलने की योजना 5 साल बाद परवान चढ़ गई है। जिला स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार से 350 यूनिट भंडारण क्षमता का ब्लड बैंक शुरू कर दिया है। वहीं, लैब टेक्नीशियन (एलटी) व पैथोलॉजिस्ट समेत स्टाफ की तैनाती भी दी गई है। दादरी में ब्लड बैंक शुरू होने पर अब प्रतिदिन भिवानी जाकर स्टाफ सदस्यों और मरीजों के तीमारदारों को रक्त नहीं लाना पड़ेगा।
दरअसल, दादरी जिला रक्त के मामले में पूर्णतया भिवानी पर निर्भर था। नागरिक अस्पताल में भिवानी से ही रक्त की पूर्ति की जा रही थी। इसके लिए हर दूसरे दिन स्वास्थ्य विभाग की टीम गाड़ी लेकर जाती थी। इस झंझट को खत्म करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने नागरिक अस्पताल में ब्लड बैंक खोलने की योजना तैयार की थी।
विज्ञापन

यह योजना करीब 5 साल बाद परवान चढ़ी है। सोमवार को विधायक सुनील सांगवान ने दादरी नागरिक अस्पताल में बनाए गए ब्लड बैंक का शुभारंभ कर दिया। नागरिक अस्पताल की पुरानी ओपीडी विंग के दो कमरों में ब्लड बैंक का निर्माण कराया गया है।

- हर साल लगते हैं 150 रक्तदान शिविर
हर साल जिले में डेढ़ सौ से अधिक रक्तदान शिविर लगाए जाते हैं। इनमें ज्यादातर युवा ही रक्तदान करते हैं। एक साल में जिला औसतन आठ से 10 हजार यूनिट रक्तदान करता है। सोनीपत, भिवानी, महेंद्रगढ़, रोहतक, गुरुग्राम, नई दिल्ली, रेवाड़ी आदि जिलों की ब्लड बैंक टीमें दादरी में आकर रक्तदान करवाती हैं।

- आठों ब्लड ग्रुप की मिलेगी सुविधा
दादरी स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता डॉ. आशीष मान ने बताया कि ब्लड बैंक में आठों ब्लड ग्रुप की सुविधा मिलेगी। जो मरीज दादरी नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन होगा, उसे सीबीसी रिपोर्ट के आधार पर निशुल्क ब्लड यूनिट दी जाएगी।

- इनकी की गई तैनाती
दादरी नागरिक अस्पताल में 10 सदस्यीय स्टाफ तैनात किया गया है। डिप्टी सीएमओ डॉ. राहुल अरोड़ा की मानें तो यहां चार लैब टेक्नीशियन, दो पैथोलॉजिस्ट व चार वार्ड सर्वेंट तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन



वर्सन
दादरी नागरिक अस्पताल में 350 यूनिट भंडारण क्षमता का ब्लड बैंक शुरू हो गया है। अब रक्त के लिए भिवानी की भाग-दौड़ नहीं करनी पड़ेगी। जिले के मरीजों को ब्लड बैंक सुविधा का लाभ मिलेगा।
-डॉ. राहुल अरोड़ा, डिप्टी सीएमओ, दादरी स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें