फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: खंड स्तरीय कानूनी साक्षरता प्रतियोगिताओं में आदर्श स्कूल और आरपीएस का दबदबा

Tue, 06 Feb 2024 03:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बौंदकलां के आदर्श स्कूल में आयोजित स्पर्धाओं के विजेता प्रतिभागी शिक्षा विभाग के अधिकारियों के
विज्ञापन
बौंदकलां। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से सोमवार को आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल में खंड स्तरीय कानूनी साक्षरता प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसका शुभारंभ खंड संसाधन संयोजक रामचंद्र इंदौरा ने किया। उन्होंने कहा कि कानूनी अधिकारों की जानकारी होना वर्तमान समय में बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के तहत दस स्पर्धाएं आयोजित की गईं जिनमें विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने अपना हुनर दिखाया। स्पर्धाओं के परिणाम की घोषणा भुनेश गौड़ और बीआरपी मनोज यादव ने की। निबंध प्रतियोगिता में आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल बौंदकलां ने पहला, बीसीडी हाईस्कूल ने दूसरा और अचीना राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ने तीसरा स्थान पाया।
कविता प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आदर्श सीनियर सेकंडरी स्कूल बौंदकलां ने, दूसरा स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मिसरी ने और तीसरा स्थान राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल भागवी ने प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में आरपीएस दादरी ने पहला, आदर्श स्कूल बौंदकलां ने दूसरा और सांजरवास राजकीय वरिष्ठ विद्यालय ने तीसरा स्थान पाया। नाटक प्रतियोगिता में सीबीएस स्कूल मौड़ी ने पहला, आरपीएस ने दूसरा और सागर ग्लोबल स्कूल ने तीसरा स्थान पाया। गीता, स्नेहलता, सुमन निर्णायक रहीं।
विज्ञापन

क्विज प्रतियोगिता में पहला स्थान आदर्श स्कूल बौंदकलां, दूसरा स्थान बीसीडी बौंदकलां, तीसरा स्थान रॉयल इंटरनेशनल स्कूल बौंदकलां ने प्राप्त किया। वाद विवाद प्रतियोगिता में पहला स्थान आदर्श स्कूल बौंदकलां, दूसरा स्थान आरपीएस ने और तीसरा स्थान राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढाणी फौगाट ने प्राप्त किया। स्लोगन प्रतियोगिता में पहला स्थान आदर्श स्कूल बौंदकलां ने, दूसरा स्थान शहीद सुनील कुमार राजकीय सीनियर सेेकेंडरी स्कूल बौंदकलां ने और तीसरा स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मकड़ाना ने प्राप्त किया।
- पेंटिंग और डॉक्यूमेंट्री स्पर्धा के ये रहे परिणाम
पेंटिंग प्रतियोगिता में आदर्श स्कूल बौंदकलां, राजकीय उच्च विद्यालय हिंडोल और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रानीला ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान पाया। डॉक्यूमेंट्री प्रतियोगिता में पहला स्थान आदर्श स्कूल, दूसरा स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मकड़ाना ने और तीसरा स्थान सागर ग्लोबल स्कूल ने पाया। पीपीटी में आदर्श स्कूल ने पहला, आरपीएस ने दूसरा और सीबीएस मौड़ी ने तीसरा स्थान पाया।
- बीईओ ने विजेताओं को दी बधाई
कार्यक्रम के अंत में खंड शिक्षा अधिकारी राजबाला फौगाट ने सभी विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि खंड स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रतियोगिता को सफल बनाने में बीआरपी मनोज यादव, डॉ. सुरेश कुमार, सज्जन कुमार, अश्वनी कुमार, रोशनलाल, वंदना यादव, प्रवीण कुमार, राजीव अरोड़ा, प्रवीन कुमार का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें