फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएलओ ने शुरू किया मतदाताओं को फोटोयुक्त मतदाता स्लीप बांटने का कार्य : मनदीप कौर

Fri, 17 May 2024 05:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। लोकसभा चुनाव के लिए निर्वाचन कार्यालय की ओर से सभी मतदाताओं को फोटोयुक्त मतदाता सूचना स्लीप वितरित की जाएगी। संबंधित बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा इन स्लीप को बांटने का कार्य शुरू कर दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मनदीप कौर ने ये जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों पर चुनाव कार्यालय द्वारा सभी मतदाताओं को उनके घर पर फोटोयुक्त मतदाता सूचना स्लीप पहुंचाई जाएगी। सभी बूथ लेवल अधिकारी घर-घर जाकर इस कार्य को पूरा करेंगे। उन्होंने बताया कि यह स्लीप मतदान के दौरान पहचान पत्र के तौर पर कार्य करेगी।
उपायुक्त ने बताया कि बीएलओ की ओर से वितरित की जाने वाली ये स्लीप केवल संबंधित मतदाता या उसके परिवार के सदस्य को ही वितरित की जाएगी। किसी पड़ोसी या अन्य व्यक्ति को फोटोयुक्त मतदाता सूचना स्लीप नहीं दी जाएगी। मतदान के दिन 25 मई से पांच दिन पहले स्लीप वितरण का कार्य पूरा किया जाना है। उन्होंने बताया कि मतदान के दिन प्रत्येक मतदान केंद्र पर मतदाता सहायता केंद्र कार्य करेगा जहां उस मतदान केंद्र का संबंधित बीएलओ उपस्थित रहेगा।
विज्ञापन

सभी 482 बूथों पर की जा चुकी बूथ लेवल अधिकारी की नियुक्ति
जिले के अंतर्गत आने वाले विधानसभा क्षेत्रों के 482 मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारियों की नियुक्ति की जा चुकी है। उपायुक्त ने कहा कि मतदाता स्लीप वितरण कार्य में अगर किसी भी तरह की कोताही की गई तो संबंधित बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें