फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए के पक्ष में आवाज बुलंद करें भाजपा कार्यकर्ता : सांसद धर्मबीर

विज्ञापन
सीएए के समर्थन में जन जागरूकता यात्रा को रवाना करते सांसद धर्मबीर सिंह। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि सीएए में किसी भारतीय की नागरिकता से कोई खिलवाड़ नहीं है। विपक्षी दलों ने देश में गलत माहौल पैदा करने का काम किया है, लेकिन देश की जागरूक जनता पीएम मोदी व गृहमंत्री अमित शाह के साथ मजबूती से खड़ी है। प्रत्येक कार्यकर्ता इस मामले को लेकर आमजन के पास जाकर विपक्षी दलों के झूठे प्रचार का करारा जवाब दें। सांसद रविवार को एक अकादमी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने देश को एक सूत्र में पिरोने का काम किया, लेकिन विपक्ष को अपनी राजनीति खत्म होती नजर आ रही है। विपक्षी नेता देशहित के फैसलों को भी राष्ट्रविरोधी बताकर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने इस विधेयक को भारतीय राष्ट्रीय एकता के लिए मजबूत पहले बताते हुए सभी सामाजिक संगठनों, खाप प्रतिनिधियों, छात्र व महिला संगठनों को इस मुहिम में शामिल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में विकास व रोजगार आवंटन पूर्णतया पारदर्शी तरीके से हुआ है। अकेले उनकी लोकसभा में तीन सौ से अधिक आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण के अलावा सड़क, बिजली, पानी की सुविधाओं पर काफी बजट खर्च किया गया है। इस अवसर पर चेयरमैन भल्लेराम बाढड़ा, रेलवे सलाहकार बोर्ड सदस्य सुधीर चांदवास, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामबीर बेरला, बलवान आर्य, राकेश बाढड़ा, महासभा जिलाध्यक्ष प्रदीप बाढड़ा, मीडिया प्रभारी महेंद्र शर्मा, मनोज जेवली, सुरेश डालावास, सरपंच राकेश बाढड़ा, राकेश भांडवा, नवीन, मनोज बाढड़ा, बलजीत बाढड़ा व बजरंग सिंटी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें