फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का सदस्यता अभियान 15 तक बढ़ा : बंसल

Fri, 13 Dec 2024 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय स्तर पर चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को हरियाणा में 15 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया है। यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी चरखी दादरी के जिला आईटी सेल संयोजक संजय बंसल ने दी।
विज्ञापन

भाजपा आईटी सेल संयोजक संजय बंसल ने कहा कि प्रदेश में कार्यकर्ताओं के जोश को देखते हुए सदस्यता अभियान को प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बुडौली ने 15 दिसंबर तक बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शक्ति केंद्र पर त्रिदेवों को सक्रिय सदस्य बनाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। ज्यादा से ज्यादा त्रिदेव कार्यकर्ताओं को सक्रिय सदस्य बनाया जा रहा है। संजय बंसल ने कहा कि भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. किरण कलकल सक्रिय सदस्य अभियान की मॉनीटरिंग खुद कर रही है। इसकी रिपोर्ट प्रदेश तक पहुंच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें