फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: रामनगर जलघर से हो रही कड़वे पानी की आपूर्ति, शहरवासी परेशान

Sat, 26 Apr 2025 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में एक्सईएन से मुलाकात करने पहुंचे भाकियू पदाधिकारी। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। भाकियू प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में एक्सईएन सोहनलाल से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल सदस्य भूप सिंह दलाल धारनी, महताब सिंह व जगबीर घसौला ने रामनगर जलघर से हो रही पेयजल आपूर्ति संबंधी समस्या उनके समक्ष रखी। इस दौरान बताया गया कि जलघर से कड़वा पानी वार्डाें में सप्लाई किया जा रहा है।
विज्ञापन

एमएसपी किसान मोर्चा प्रदेश संयोजक जगबीर घसौला ने बताया कि एक्सईएन से मांग की गई कि नहरों में पानी आने तक जलघर के अधीन आने वालीं कॉलोनियों में पानी के टैंकर भेजे जाए, ताकि शहरवासियों को कुछ हद तक पेयजल संकट से राहत मिल सके। अधिकारियों ने गंभीरता नहीं दिखाई तो शहरवासियों को लेकर सड़कों पर मटका फोड़ प्रदर्शन किया जाएगा।
वहीं, एक्सईएन ने स्वीकार किया कि फिलहाल सप्लाई में कड़वा पानी आ रहा है। साथ ही कहा कि विभाग की तरफ से पीने के पानी के लिए पांच टैंकर लगा दिए गए हैं और पानी के लिए जहां से भी फोन आएगा हम वहां पर पानी का टैंकर भेज देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें