चरखी दादरी। जिले के गांव डोहकी के समीप से अज्ञात चोर रात के समय एक बाइक चुरा ले गए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। गांव धारेडू निवासी बलवान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 28 अप्रैल को वह किसी जरूरी कार्य के चलते बाइक पर सवार होकर गांव बिरही कलां गया था। वहां से लौटते समय उसे काफी देर हो गई थी। थकान होने के कारण रात करीब 10 बजे उसने बाइक को गांव डोहकी से करीब 500 मीटर पहले रोक ली और वह कुछ देर के लिए रुक गया। उसी दौरान उसे नींद आ गई। जब वह उठा तो वहां से उसकी एचएफ डीलक्स बाइक गायब थी। दादरी सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।