फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: टाटा एस वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल

Sat, 29 Nov 2025 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
झोझू कलां। नेशनल हाईवे 148बी पर दादरी जिले के गांव मंदौला के समीप टाटा ऐस गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। महेंद्रगढ़ जिले के गांव पथरवा निवासी सुमित ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि गत बुधवार को वह बाइक पर सवार होकर बहन की शादी का कार्ड देकर दादरी से गांव छिल्लर जा रहा था। इस दौरान जब वह गांव मंदौला में पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो एक टाटा एस चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

घायल को उपचार के लिए दादरी के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।
झोझू कलां थाना पुलिस ने घायल के बयान के आधार पर टाटा एस चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें