फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सदर थाने की गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार की मौत, बेटे को होमगार्ड की नौकरी का आश्वासन

Fri, 04 Aug 2023 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
परिजनों को आश्वस्त करते डीएसपी सुभाषचंद। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी- लोहारू रोड पर भैरवी के पास बुधवार देर शाम सदर थाना की गाड़ी और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार नरसिंहवास निवासी व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान कैलाश (50) के रूप में हुई। सिविल अस्पताल में वीरवार दोपहर बाद मृतक का पोस्टमार्टम करवाया गया। इस संबंध में घायल के बयान पर पुलिस वाहन के चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है और मृतक के बेटे को पुलिस विभाग में होमगार्ड की नौकरी दी जाएगी। हादसे में बिहार निवासी सोना सिंह भी घायल हुआ और उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव नरसिंहवास निवासी कैलाश भैरवी स्थित एक गद्दा फैक्टरी में पिछले 12 साल से बतौर चालक काम कर रहा था। उसी फैक्टरी में बिहार निवासी सोना सिंह भी काम करता है। बुधवार देर शाम वो दोनों बाइक पर सवार होकर पानी लेने जा रहे थे। उसी दौरान जब वो लोहारू रोड पार करने लगे तो बाढड़ा की तरफ से आ रहे पुलिस वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में कैलाश गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे सिविल अस्पताल लाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी देर रात सिविल अस्पताल पहुंच गए। सदर थाना पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। वीरवार सुबह परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंचे और उन्होंने दो मांगें पूरी होने तक शव न लेने की बात कही। इसके बाद काफी देर तक पोस्टमार्टम कार्रवाई रुकी रही। परिजनों और ग्रामीणों ने बैठक में दो मांगों पर मंथन किया जिनमें एक नियमानुसार मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता और दूसरे बेटे को पुलिस विभाग में नौकरी देने की रही। वहीं, पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान भी पीड़ित परिवार को दिलासा देने सिविल अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

डीएसपी पहुंचे आश्वासन देने तो माने परिजन
वीरवार सुबह सिविल अस्पताल पहुंचने के बाद ग्रामीणों और मृतक के परिवार के मौजिज लोगों ने बैठक की। इसके बाद उन्होंने दो मांगें रखीं। उनकी मांग पर संज्ञान लेकर डीएसपी सुभाषचंद सिविल अस्पताल पहुंचे और उन्होंने मृतक के बेटे रवि को होमगार्ड की नौकरी देने और नियमानुसार सरकारी सहायता देने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन और ग्रामीण पोस्टमार्टम कर कार्रवाई के लिए तैयार हो गए।

रासीवास से लौट रही थी पुलिस टीम
सदर थाना की जिस गाड़ी से हादसा हुआ है वो एसएचओ की है। घटना के वक्त एसएचओ गाड़ी में नहीं थे। वहीं, इसमें सवार पुलिसकर्मी रासीवास से किसी शिकायत पर कार्रवाई कर वापस लौट रहे थे। भैरवी के समीप अचानक बाइक आगे आ जाने से चालक ब्रेक नहीं लगा पाया और हादसा हो गया।


मृतक के परिजनों को आश्वस्त किया गया और उसके बाद वो पोस्टमार्टम के लिए तैयार हो गए। नियमानुसार पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग दिलाया जाएगा। इस हादसे की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन

-सुभाषचंद, डीएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें