फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Mon, 20 Apr 2026 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। नेशनल हाईवे 334बी पर गांव बिरही क्रशर जोन मोड़ के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक अंकित भिवानी जिले के गांव नंगला का रहने वाला था। शव का पोस्टमार्टम रोहतक पीजीआई में करवाया गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

भिवानी जिले के गांव नंगला निवासी सुनील ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार रात करीब आठ बजे उसे घर पर सूचना मिली कि गांव बिरही कलां क्रशर जोन मोड़ लोहारू रोड पर किसी अज्ञात वाहन ने उसके भतीजे अंकित की बाइक को टक्कर मार दी जिससे अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे दादरी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
सुनील के अनुसार सूचना पाकर वह तथा परिजन नागरिक अस्पताल पहुंचे। यहां पर चिकित्सकों ने उसके भतीजे को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। रोहतक पीजीआई में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि अंकित बाइक पर सवार होकर गांव अटेला से बिरही कलां जा रहा था। घटना की जानकारी पाकर दादरी सदर थाना पुलिस भी पीजीआई पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक अंकित के चाचा सुनील के बयान के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें