फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बौंद कलां। दादरी जिले के गांव रानीला से पिलाना रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव रानीला निवासी करीब 27 वर्षीय विशाल के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव रानीला निवासी विशाल शनिवार शाम को बाइक पर सवार होकर किसी कार्य के चलते रोहतक जा रहा था। इस दौरान जब वह गांव रानीला से निकल कर गांव पिलाना से थोड़ा पहले पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में विशाल की मौत हो गई। घटना की जानकारी पाकर अचीना ताल चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक के भाई विनय के बयान के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें