फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत, बेटा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी-दिल्ली मुख्यमार्ग पर लोहरवाड़ा और समसपुर के बीच वीरवार रात अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। सदर थाना पुलिस ने शुक्रवार सुबह सिविल अस्पताल में समसपुर निवासी मृतक का पोस्टमार्टम करवाया। मृतक के चाचा के बयान पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में समसपुर निवासी ललित ने बताया कि उसके भतीजे सुरेंद्र (46) की लोहरवाड़ा गांव में हलवाई की दुकान है। वीरवार रात करीब आठ बजे उसे सूचना मिली कि उसके भतीजे सुरेंद्र और सुरेंद्र का बेटे पुलकित का लोहरवाड़ा-समसपुर नहर के समीप एक्सीडेंट हो गया है। उनकी बाइक में आग लगी हुई है, जबकि वे दोनों गंभीर रूप से घायल है।
ललित ने बताया कि सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल सुरेंद्र व पुलकित को उपचार के लिए उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने सुरेंद्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि पुलकित को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। हादसे की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और सुरेंद्र के शव को कब्जे में ले लिया। शुक्रवार सुबह कागजी कार्रवाई करने के बाद मृतक का पोस्टमार्टम करवाया गया।
विज्ञापन

मृतक के चाचा के बयान पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपी का पता लगाकर पुलिस उसे गिरफ्तार कर लेगी। शुक्रवार सुबह मृतक का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में करवाया गया है।
विज्ञापन

अनिल कपूर, एएसआई एवं जांच अधिकारी, सदर थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें