चरखी दादरी। पिलाना के समीप बनी पुलिया पर बाइक सवार को पीटने का मामला सामने आया है। घायल ने पुलिस बयान में तीन युवकों पर इसका आरोप लगाया है। अचीना ताल चौकी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में रानीला निवासी सुभाष ने बताया कि वो खेती करता है। गत बुधवार को वह रात करीब साढ़े आठ बजे खेत मेें पानी देकर अपने घर आ रहा था। जब वह गांव पिलाना की पुलिया के समीप पहुंचा तो वहां पर तीन लड़के बैठे हुए थे। उसने उनसे बैठने का कारण पूछा तो तीनों युवक उसके साथ गाली-गलौच करने लगे और मारपीट पर उतर आए। झगड़े का शोर सुनकर राहगीरों ने बीच-बचाव किया। घायल को परिजनों ने दादरी सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया जहां पुलिस ने उसके बयान दर्ज कर आरोपी मोनू, बबलू और मिल्ली पर केस दर्ज कर लिया है। संवाद