फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: रंजिश में रास्ता रोककर बाइक सवार को पीटा, मामला दर्ज

Tue, 20 May 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। गांव हुई में रंजिश में एक बाइक सवार व्यक्ति के साथ मारपीट की गई। उसे जान से मारने की धमकी दी गई है। घायल का आरोप है कि आरोपी ने गोली मारने की धमकी देकर बाइक रुकवाई फिर मारपीट कर भाग गया। अब घायल के बयान पर बाढड़ा थाना पुलिस ने एक आरोपी पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में घायल विनोद ने बताया कि वह हुई के निवासी हैं। खेती करते हैं। 22 मार्च को वह सुबह 11:45 बजे घर से खेत में जा रहे थे। उसी दौरान वह सत्यवान की दुकान के पास पहुंचे तो वहां पर पीछे से रुकने के लिए आवाज आई। एक युवक ने कहा कि कि रुक जाओ, नहीं तो गोली मार देंगे।
विज्ञापन

बाद में उन्होंने बाइक रोक दी और वहीं पर खड़े हो गए। तभी गांव निवासी महेश उर्फ टीटा ने वहां आकर उन्हें राॅड मारी। उस दौरान उसके दो अन्य साथी भी थे। बाद में आरोपी ने उन्हें छोड़ने की बात कही और मारने की धमकी देकर वहां से चले गए।
विज्ञापन

घायल ने बताया कि उनकी पुरानी रंजिश है। साल 2008 में उनके चचेरे भाई प्रताप की हत्या की गई। इसमें महेश समेत तीन लोग शामिल थे। अब उस मुकदमे के कारण आरोपी उनके साथ मारपीट व धमकी देने जैसी हरकत कर रहा है। अब घायल ने पुलिस से आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें