फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पार कर रहे व्यक्ति को बाइक ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नई सब्जी मंडी के समीप मंगलवार देर शाम रोड पार कर रहे एक व्यक्ति को बाइक ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति ने पीजीआई पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। सिटी थाना पुलिस ने बुधवार सुबह सिविल अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम करवाया। इस संबंध में मृतक के बेटे के बयान पर बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में वाल्मीकि नगर निवासी सुजीत ने बताया कि मंगलवार देर शाम अपने पिता दया किशन के साथ पुराने से नये मकान में जा रहा था। जब वे रोड क्रॉस करने लगे तो एक तेज रफ्तार बाइक ने उसके पिता को टक्कर मार दी। हादसे में उसका पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से वह पिता को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लेकर पहुंचा। वहां से प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया, लेकिन बीच रास्ते घायल ने दम तोड़ दिया। मामले की सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें