फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बाइक चालक ने स्कूटी सवार महिला को घसीटा, केस दर्ज

Tue, 04 Apr 2023 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर के वार्ड-14 निवासी एक महिला ने बाइक चालक पर लापरवाही से वाहन चलाकर उसकी स्कूटी को टक्कर मारने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि हादसे में उसे गंभीर चोटें लगी और उसे पीजीआई रेफर किया गया। अब सिटी थाना पुलिस ने घायल महिला के बयान पर बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में वार्ड 14 निवासी शबनम ने बताया कि उसने जांगड़ा मार्केट में कपड़े की दुकान की हुई है।
गत 31 मार्च को दोपहर करीब साढ़े 11 बजे वह स्कूटी पर सवार होकर दुकान जा रही थी। इसी बीच जब पुरानी एलआईसी वाली गली को पार करने लगी तो सामने से एक बाइक ने टक्कर मार दी। उसने बताया कि बाइक की गति इतनी तेज थी कि चालक उसे स्कूटी समेत कई दूर तक घसीट ले गया। इसके बाद वह बेहोश हो गई। राहगीरों ने उसे दादरी सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया और वहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। उसने बताया कि बाइक पर तीन युवक सवार थे। उसका आरोप है कि बाइक चालक ने लापरवाही बरतते हुए यह हादसा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें