फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतुलन बिगड़ने पर डिवाइडर से टकराया साइकिल सवार का सिर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
काठमंडी क्षेत्र में संतुलन बिगड़ने के बाद साइकिल सवार का सिर डिवाइडर से टकरा गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सिटी थाना पुलिस ने शुक्रवार सुबह सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने इस संबंध में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वार्ड आठ निवासी ओमप्रकाश (60) वीरवार शाम किसी काम से साइकिल लेकर बाजार आ रहा था। जब वह काठमंडी क्षेत्र में पहुंचा तो अचानक साइकिल का संतुलन बिगड़ गया। असंतुलित होकर साइकिल सड़क पर गिर गई और उस पर सवार ओमप्रकाश का सिर डिवाइडर से टकरा गया। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने उसे संभाला और उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पाकर सिटी थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।
वीरवार सुबह पुलिस ने मृतक के बेटे जोगेंद्र के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाया। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल सुरेश ने बताया कि मृतक के छह बच्चे हैं। मृतक चिड़िया राजकीय स्कूल से बतौर चपरासी फरवरी में ही सेवानिवृत्त हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें