फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास के मामले में नंबर वन पर होगा भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र : सांसद धर्मबीर

Fri, 26 Dec 2025 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
गांव कादमा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल सांसद धर्मबीर सिंह। 
विज्ञापन
कादमा। लोकसभा सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से हर वर्ग आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में नई विकास योजनाओं को बढ़ावा मिल रहा है। ग्रामीण विकास के मामले में भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के गांव अव्वल स्थान पर होंगे।
विज्ञापन

यह बात उन्होंने वीरवार को गांव कादमा में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि मनरेगा के नाम से वीबी जी-राम-जी बिल से जो नया कानून बना है उससे ग्रामीण श्रमिकों, किसानों को नया लाभ मिलने का रास्ता तैयार हुआ है। कांग्रेस के मनरेगा कानून के तहत 50 प्रतिशत राशि खर्च ही नहीं हो पाती थी।
सांसद ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की ईमानदार व राष्ट्र हितैषी सोच की कार्य शैली के कारण पिछले दस साल से भारत विश्व का सबसे मजबूत राष्ट्र बनकर उभरा है। आज देश रक्षा, कृषि, रोजगार समेत हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बना है और आगामी 2047 में विकसित राष्ट्र बनेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे मजबूत राजनैतिक व सर्व कल्याण विचारधारा का दल बना है वहीं, कांग्रेस लोकप्रियता के मामले में सबसे निचले स्तर पर है।
विज्ञापन

सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रदेश में सबसे अधिक सड़क मार्गों का बजट भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र को दिया है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की महाशक्ति बनकर उभरा है। आज देश अन्न, रोजगार, शिक्षा, सैन्य उपकरण, दवा व विज्ञान में आत्मनिर्भर बन चुका है। कल तक छोटी- छोटी जरूरतों के लिए विदेशी कंपनियों पर निर्भर रहने वाला भारत आज खुद के उपकरण व दवाएं विदेशों में भेजकर देश की प्रतिष्ठा को चार चांद लगा रहा है। कांग्रेस शासनकाल में देश के सोने तक को गिरवी रखना पड़ा था।
इस अवसर पर सहकारी बैंक के चेयरमैन सुधीर चांदवास, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील हड़ौदी, आनंद फौजी, मुन्नालाल कादमा, रणबीर कादमा, नरेश पूनिया, रामकुमार नंबरदार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें