बाढड़ा में कार्यकर्ताओं से मिलते जजपा नेता ।
- फोटो : 1
बाढड़ा। भारतीय जनता पार्टी की सरकार वृद्ध लोगों का सम्मान भत्ता काट रही है, जिन लोगों की आय परिवार पहचान-पत्र में तीन लाख से ज्यादा है, जिन लोगों के पास चार पहिया वाहन है, ऐसे लोगों का वृद्धावस्था सम्मान भत्ता काटा जा रहा है, जो निंदनीय है। यह बात जजपा किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नरेश द्वारका ने कही। इस दौरान जिला प्रभारी ऋषिपाल उमरवास, हलका अध्यक्ष विजय श्योराण काकड़ौली व जिला प्रेस प्रवक्ता राजेंद्र हूई ने भी कार्यकर्ताओं केे साथ बातचीत की। नरेश ने कहा कि वृद्धावस्था सम्मान पेंशन स्वर्गीय देवीलाल ने 1987 में शुरू की। पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने अपने चार साल के शासनकाल में एक हजार रुपये पेंशन बढ़वाई थी। नायब सैनी ने अपने डेढ़ साल के शासनकाल में एक रुपया भी वृद्धावस्था भत्ता नहीं बढ़ाया। ऋषिपाल उमरवास ने कहा कि सरकार को काटी गई पेंशन बहाल करनी चाहिए, अगर पेंशन बहाल नहीं की गई तो जजपा प्रदेश स्तरीय आंदोलन करने पर मजबूर होगी। इस अवसर पर धर्मवीर फोगाट, संदीप सिरसली, सुनील, संदीप सांगवान, हरपाल हंसावास, संजय,दीपेश, मंदीप आदि उपस्थित रहे।