फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बकाया मुआवजा व भावांतर राशि के लिए प्रदर्शन करेगी भाकियू, बैठक में लिया निर्णय

विज्ञापन
कस्बे के किसान भवन में बैठक में रोष जताते हुए किसान।  - फोटो : 1
विज्ञापन
बाढड़ा। खराब फसलों का बकाया मुआवजा, भावांतर राशि जारी करने व राजस्व विभाग में रिक्त पदों को भरवाने की मांग के लिए भारतीय किसान यूनियन सोमवार को आंदोलन शुरू करेगी। इस दौरान रोष प्रदर्शन किया जाएगा। भाकियू महासचिव ओमप्रकाश उमरवास की अध्यक्षता में शुक्रवार को कस्बे के सर छोटूराम किसान भवन में आयोजित बैठक में सरकार की कार्य शैली पर सवाल उठाया। ओमप्रकाश ने कहा कि किसानों ने ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए तीन साल से राशि जमा करवा रखी है। अभी तक कनेक्शन नहीं दिए गए हैं। सरकार जल्दी कनेक्शन देने का काम करें।
विज्ञापन

वर्ष 2023 व वर्ष 2025 में ओलावृष्टि से हुए नुकसान का मुआवजा दिया जाए। उन्होंने कहा कि बाढड़ा में काफी दिनों से तहसीलदार का पद खाली है जिससे आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए तहसीलदार की स्थायी तौर पर जल्दी नियुक्ति की जाए नहीं तो यूनियन आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी। बैठक में पूर्व सरपंच गिरधारी मोद, सतबीर बाढड़ा, रामौतार लाड, मीर सिंह, अतर सिंह, रणधीर बारवास, कर्ण सिंह, धर्मपाल सिंह, रमेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें