संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। सरकारी कार्यों में शिनाख्त एम.गूगल आधार एप से करने के आदेशों का पालन करवाने के लिए भाकियू पदाधिकारियों ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद प्रदीप शर्मा को ज्ञापन दिया। किसान नेता जगबीर घसौला ने बताया कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने आदेशों में बता रखा है कि सरकारी कार्यालयों में आम जनता को अपने कार्य करवाने के लिए शिनाख्त के लिए नंबरदार, पंच, सरपंच, पार्षद, नगर पार्षद आदि की जरूरत नहीं है। लोगों को नंबरदारों, सरपंच व पंचों के पीछे-पीछे घूमना पड़ता है। इससे समय खराब होता है। लोगों को कार्य के लिए नाजायज खर्च उठाना पड़ता है। कोर्ट के आदेशों का पालन करवाने की मांग के लिए भाकियू प्रदेश महासचिव रणबीर फौजी घिकाड़ा, सुरेंद्र कुमार, महीपत पिचोपा, बलराम शर्मा ने सीईओ को ज्ञापन सौंपा।