सर छोटूराम किसान भवन में सोमवार को भाकियू ने की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। सर छोटूराम किसान भवन में सोमवार को भाकियू की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान हरपाल भांडवा ने की। बैठक में किसानों को टयूबवेल कनेक्शन जारी करने व बकाया मुआवजा देने की मांग की गई।
हरपाल ने कहा कि किसानों से लाखों रुपये कनेक्शन के नाम पर जमा करवा रखे हैं। अभ तक करीब एक साल का समय बीतने के बाद भी कनेक्शन जारी नहीं किए गए हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ तो भिवानी जिले के लिए 150 करोड़ रुपये मुआवजा के जारी कर दिए गए। वहीं, दादरी जिले के किसानों को इससे वंचित रखा गया है। इसे लेकर 10 अगस्त को रणनीति तैयार की जाएगी।
बैठक में किसानों ने आरोप लगाया कि गर्मी के मौसम में बिजली-पानी के लिए जनता में त्राहि-त्राहि मची हुई है। ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल का संकट बना हुआ है। फसलें बर्बादी के दौर में पहुंच गई हैं।
इस मौके पर रामअवतार, ओमप्रकाश, राधेश्याम, पूर्व सरपंच गिरधारी मोद, कमल सिंह, सतपाल, सतवीर, रणधीर, मांगेराम, अतर सिंह, कर्ण सिंह, धर्मंपाल, जगत सिंह आदि मौजूद रहे।
फोटो -34
बाढड़ा किसान भवन में आयोजित बैठक में शामिल भाकियू पदाधिकारी। संवाद