फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बकाया मुआवजे के लिए भाकियू ने जिला उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

Tue, 10 Sep 2024 04:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों को अब तक नहीं मिला है वर्ष 2023 की खरीफ फसल का मुआवजा, प्रशासन से की जल्द जारी करवाने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। भाकियू जिला पदाधिकारियों ने सोमवार को जिला उपायुक्त को ज्ञापन दिया। किसानों ने 2023 का खरीफ फसलों का खराब होने का मुआवजा दिलवाने की मांग की।
भाकियू जिला अध्यक्ष हरपाल भांडवा, प्रदेश अध्यक्ष रवि आजाद, महासचिव महेंद्र जेवली, किसान नेता गिरधारी मोद, कमल सिंह हड़ोदी ने उपायुक्त को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया कि 2023 में खराब हुईं फसलों का बकाया मुआवजा किसानों को अभी तक नहीं मिला है। किसानों ने जिला उपायुक्त राहुल को बताया कि यह किसान बाहुल्य क्षेत्र है। किसानों के पास खेती के अलावा आय का दूसरा कोई साधन नहीं है। सरकार को जल्द मुआवजा जारी करना चाहिए।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया गया कि बिजली ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए भी किसान चक्कर काटने के लिए विवश हैं। उन्होंने बताया कि मौजूदा खरीफ सीजन के प्रति एकड़ दो हजार रुपये भी किसानों के खातों में नहीं आए हैं। इस दौरान जिला उपायुक्त राहुल नरवाल ने किसानों को हर संभव मदद का भरोसा दिया। इस मौके पर रामअवतार, ओमप्रकाश, सतवी,जगत, धर्मवीर, अत्तर सिंह, ब्रहमपाल, धर्मपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो 32
जिला उपायुक्त राहुल नरवाल को मुआवजे के लिएज्ञापन सौंपते भाकियू जिला कार्यकारिणी सदस्य। स्रोत : भाकियू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें