फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: गीता भवन में आठ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा 17 से

Tue, 17 Sep 2024 05:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
24 सितंबर तक चलेगा आयोजन, हर रोज होंगी अलग-अलग धार्मिक गतिविधियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शहर स्थित गीता भवन में श्रीकृष्ण सेवा दल की ओर से 17 से 24 सितंबर तक श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ एवं दिव्य सत्संग का आयोजन किया जाएगा। इसमें ऋषिकेश से पधारे हरिदास महाराज कथा वाचन करेंगे।
सेवादल के प्रधान शिव कुमार गर्ग ने बताया कि 17 सितंबर को सुबह 8ः30 बजे कलश यात्रा एवं भागवत महात्म्य, दूसरे दिन श्री शुकदेव पूजन एवं ध्रुव चरित्र, तीसरे दिन जड़भरत कथा, अजामिल चरित्र, प्रहलाद चरित्र, वामन चरित्र, चौथे दिन रामकथा, चंद्रवंश की कथा एवं कृष्ण जन्म, शनिवार को भगवान की बाल लीलाओं की कथा एवं गोवर्धन पूजा, छठे दिन महारास कथा, कृष्ण उद्धव संवाद, रुक्मिणी मंगल व सातवें दिन श्रीकृष्ण के 16,108 विवाह, सुदामा चरित्र, भगवान के अंतर्ध्यान की कथा और परीक्षित मोक्ष की कथा का गुणगान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिदिन सुबह 7 से 9 बजे तक पूजन किया जाएगा और दोपहर 2 से सायं 6 बजे तक कथा की जाएगी। अंतिम दिन 24 सितंबर को सुबह 9ः15 बजे हवन और 11ः15 बजे से भंडारा लगाया जाएगा। उन्होंने सभी भक्तों से कथा में पहुंचने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें