फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: ई-गवर्नेस क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने वाले होंगे सम्मानित

Fri, 31 Jan 2025 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए 15 फरवरी तक कर सकते हैं आवेदन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। केंद्र सरकार की ओर से सुशासन के लिए ई-गवर्नेस के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ई-गवर्नेस के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार दिए जाने हैं। इसके आवेदन की अंतिम तारीख 15 फरवरी शाम पांच बजे तक की है। इसके लिए भारत सरकार की वेबसाइट एनसीईजी.जीओवी.आईएन पर आवेदन किया जा सकता है।
उपायुक्त मुनीश शर्मा ने इस बारे में बताया कि केंद्र सरकार की ओर से ई-गवर्नेस के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाले लोगों से पुरस्कार प्रदान करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आवेदन करते समय एनेक्सचर-1 के बिंदु नंबर 4 में पुरस्कार की श्रेणी के अनुसार आवेदन करके कार्यालय को सूचित करना है। पुरस्कार के आवेदन से संबंधित किसी जानकारी या सहायता पाने के लिए कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें