चरखी दादरी। गांव मानकावास में एक व्यक्ति को बात करने के लिए पहले घर बुलाया और फिर शराब पीने से मना करने पर उसकी डंडे से पिटाई कर दी।
हमले के 18 दिन बाद मानकावास निवासी घायल रोहताश के बयान पर पुलिस ने गांव निवासी राकेश पर केस दर्ज कर लिया है। शिकायत में रोहताश ने बताया कि वह 18 अप्रैल को रात करीब 8 बजे किसी काम से पैदल जा रहा था।
उसी दौरान जब वह राकेश के घर के सामने पहुंचा तो उसने किसी पुरानी बात का मसला बताकर उसे घर बुला लिया। इसके बाद राकेश ने शराब पीने के लिए कहा तो रोहताश ने मना दिया। रोहताश का आरोप है कि इससे राकेश गुस्सा हो गया और अंदर से डंडा लेकर आ गया।
इसके बाद उसने डंडे से पीटने शुरू कर दिया। बाद में रोहताश मेडिकल स्टोर से दवा लेकर घर चला गया। 2 मई को उसे स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हुई तो जांच कराई।