फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: व्यवस्थाओं की जांच करने पैदल चलीं एसपी, कोर्ट रोड पर बंद करवाई वाहनों की आवाजाही

Tue, 29 Oct 2024 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
चरखी दादरी के परशुराम चौक पर पुलिस कर्मचारियों को दिशा-निर्देश देतीं एसपी पूजा वशिष्ठ। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। एसपी पूजा वशिष्ठ ने मंगलवार को शहर के बाजार में किए गए सुरक्षा बंदोबस्त का जायजा लिया। इस दौरान लोगों की भीड़ को देखते हुए उन्होंने परशुराम चौक से लाला लाजतपतराय चौक तक वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगवा दिया। हालांकि, निर्धारित समय में लघु सचिवालय आने वाले अधिकारी व कर्मचारियों के वाहन यहां से गुजर सके।
विज्ञापन

दिवाली पर शहर का मुख्य बाजार सज चुका है। काफी लोग खरीदारी करने के लिए बाजार आ रहे हैं। इनमें बहुत से लोग वाहन लेकर आते हैं। ये बाजार में बीच रोड पर वाहन खड़े कर देते हैं। दूसरी ओर सड़क के दोनों किनारों पर स्टॉल लगाने से रोड और भी संकरा हो जाता है। इससे जाम की स्थिति रहती है। लोग सामान नहीं खरीद पाते।
मंगलवार शाम करीब 4:25 बजे पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने शहर के कोर्ट रोड होते हुए बाजार का दौरा किया। वह पुराना बस स्टैंड तक गाड़ी में और इसके बाद लाला लाजपतराय चौक तक पैदल पहुंचीं। लाला लाजपतराय चौक पर लगाए गए बैरिकेड्स पर तैनात पुलिस कर्मचारियों को उन्होंने इस मार्ग से वाहनों की आवाजाही बंद रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

- परशुराम चौक पर भी पहुंचीं एसपी
लाला लाजपतराय चौक पर व्यवस्थाओं का जायजा लेने के बाद एसपी परशुराम चौक पर पहुंचीं। वहां उन्होंने सभी राइडर पर तैनात पुलिस कर्मचारियों को एकत्र किया और उन्हें व्यवस्थाओं के संबंध में दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें