फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़डा नगर पालिका मामला: धरनास्थल पर पहुंचे सांसद को सौंपे 5 हजार शपथ पत्र

विज्ञापन
बाढ़डा धरने पर ग्रामीणों का मांग पत्र लेते हुए सांसद धर्मबीर सिंह। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
बाढड़ा। बाढड़ा नगर पालिका का दर्जा खत्म करवाने की मांग के लिए वीरवार को 23वें दिन भी धरना जारी रहा। धरने पर पहुंचे सांसद धर्मबीर सिंह को ग्रामीणों ने पांच हजार शपथपत्र सौंपे। सांसद धर्मबीर सिंह ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया वे उनकी आवाज को सीएम मनोहरलाल के समक्ष उठाएंगे।
विज्ञापन

अनाज मंडी के गेट पर मास्टर अतर सिंह बाढड़ा व ऋषि भांडवा की अध्यक्षता में संचालित धरने पर पहुंचे सांसद धर्मबीर सिंह को आंदोलन कमेटी ने अब तक की सारी स्थिति से अवगत करवाया। ग्रामीणों ने सांसद को बताया कि वे इस मांग के लिए सीएम से लेकर सभी जनप्रतिनिधियों के समक्ष फरियाद कर चुके हैं। सीएम के आश्वासन के बाद प्रशासन की ओर से कदम नहीं उठाया गया है। सांसद को बताया गया कि क्षेत्र की 90 प्रतिशत जनता नगर पालिका के बजाय ग्राम पंचायत का दर्जा पाना चाहती है। इस दौरान सांसद धर्मबीर सिंह को पांच हजार शपथ पत्र सौंपे गए।
धरने पर कांग्रेस प्रदेश डेलीगेट जगदीप सांगवान, सहकारी बैंक चेयरमैन सुधीर चांदवास, ओमप्रकाश, पंचायत समिति के पूर्व चेयरमैन भल्लेराम बाढड़ा, व्यापार मंडल अध्यक्ष संदीप सिंटी, प्रदीप बाढड़ा, पूर्व अध्यक्ष बलजीत, सुनील, नंबरदार एसोसिएशन जिलाध्यक्ष राजबीर हंसावास, दिलबाग गोपी, मंजीत पहलवान, नवीन श्योराण, सज्जन सिंह, रिछपाल, पूर्व सरपंच दिनेश हंसावास, रामोतार शर्मा पिचौपा, पूर्व सरपंच बिजेंद्र ढिल्लू, मान सिंह नंबरदार, कर्ण सिंह, कंवर सिंह, गिरधारी मोद, पूर्व सरपंच ईश्वर सिंह, कृष्ण कुमार, जगबीर शर्मा, मास्टर नंदलाल पंचगावां, नवीन श्योराण, सोमबीर, मीर सिंह, प्रताप श्योराण, सुंदरपाल, छोटूराम, मोहन लाल, धन सिंह, दिलबाग सिंह, संजय राणा, मुख्तयार सिंह, मोहन सैनी, मांगेराम, धन सिंह भगत, दलबीर सिंह, विजय श्योराण, सुरेश कुमार, प्रवीण कुमार, भूप सिंह, मनोज, कृष्ण कुमार, महिपाल, जयवीर शर्मा आदि ग्रामीण पुरुष व महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें