फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को

Mon, 10 Mar 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट:
विज्ञापन

:::::::

फोटो-13
कोर्ट परिसर स्थित बार एसोसिएशन कार्यालय, जहां शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। संवाद
::::::::::
- चुनाव अधिकारी दिलाएंगे नई कार्यकारिणी को शपथ, होली मिलन समारोह भी करेंगे अधिवक्ता

संवाद न्यूज एजेंसी

चरखी दादरी। जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारी 12 मार्च को शपथ ग्रहण व होली मिलन समारोह आयोजित करेंगे। इसके लिए रूपरेखा तैयार की जा रही है।

नवनियुक्त प्रधान सुरेंद्र मैहड़ा ने बताया कि कार्यक्रम के लिए फिलहाल 12 मार्च की तैयारी चल रही है। इसमें चुनाव अधिकारी पवन बंसल, ओमप्रकाश पंवार व ओमप्रकाश आदि शपथ दिलाएंगे। इसके बाद कार्यकारिणी बार एसोसिएशन निर्णय लेने और कार्य करने के लिए कानूनी रूप से मान्य होगी। बाद में होली मिलन समारोह आयोजित होगा। इसमें डीसी मुनीश शर्मा, एसपी अर्श वर्मा समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को शामिल किया जाएगा। सोमवार तक कार्यक्रम फाइनल होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें