- 13 फरवरी दोपहर 3 बजे तक वापस लिए जा सकेंगे नामांकन, 28 फरवरी को होगा मतदान
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। दादरी बार एसोसिएशन चुनाव का शेड्यूल जारी हो गया है। इसके अनुसार, 10 फरवरी से नामांकन प्रक्रिया शुरू हाेगी जबकि 13 फरवरी को दोपहर 3 बजे तक नामांकन फार्म वापस लिए जा सकेंगे। दूसरी ओर शेड्यूल जारी होते ही पांचों पदों पर चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।
दादरी बार एसोसिएशन में प्रधान, उप प्रधान, सचिव, सह सचिव और कोषाध्यक्ष पद के चुनाव होने हैं। मतदान 28 फरवरी को होगा। वहीं, जिले के अधिवक्ताओं को चुनाव शेड्यूल जारी होने का कई दिनों से इंतजार था। बुधवार को चुनाव शेड्यूल जारी हो गया है।
इसके अनुसार, प्रधान पद के लिए 20,000 सिक्योरिटी राशि तय की गई है। वहीं, उप प्रधान के लिए 15,000, सचिव के लिए 15,000 और सह सचिव व कोषाध्यक्ष के लिए 8,000 की सिक्योरिटी राशि तय की गई है। चुनाव के मद्देनजर 10 और 11 फरवरी को नामांकन होंगे। नामांंकन का समय सुबह 11 से दोपहर 3 बजे रहेगा। 11 फरवरी को नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के तुरंत बाद फार्माें की छंटनी होगी और 13 फरवरी को दोपहर तीन बजे तक नामांकन वापस लिया जा सकेगा। 28 फरवरी को सुबह 10 से शाम साढ़े 4 बजे तक मतदान होगा और उसके तुरंत बाद परिणाम जारी कर दिया जाएगा।
- ये रहेंगे चुनाव अधिकारी
दादरी बार एसोसिएशन चुनाव के लिए ओमप्रकाश सांगवान को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं, असिस्टेंट रिटर्निंग अधिकारी पवन बंसल और ओमप्रकाश पंवार रहेंगे।
वर्सन:
बार एसोसिएशन चुनाव के लिए शेड्यूल जारी हो गया है। 10 व 11 फरवरी को नामांकन होंगे जबकि 13 फरवरी को दोपहर तीन बजे तक नामांकन वापस लिया जा सकता है।
-नसीब राणा, प्रधान, दादरी बार एसोसिएशन
फोटो 03
कोर्ट परिसर स्थित अधिवक्ताओं के चैंबर का भवन। संवाद