फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: कृषि मंत्री की टिप्पणी पर बार एसोसिएशन ने जताया रोष, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। कष्ट निवारण समिति की बैठक में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा के फरियादी अधिवक्ता संजीव तक्षक को गुंडा बोलने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अधिवक्ता के कृषि मंत्री को एक करोड़ का मानहानि नोटिस भेजने के अगले दिन वीरवार को बार एसोसिएशन ने इस टिप्पणी पर रोष जताया और मुख्यमंत्री के नाम जिला उपायुक्त मुनीश शर्मा को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि प्रधान सुरेंद्र मैहड़ा की अध्यक्षता में बार एसोसिएशन पदाधिकारी मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपने उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। ज्ञापन में बताया गया कि 15 अप्रैल को दादरी में कष्ट निवारण समिति की बैठक हुई थी। इसमें बार के अधिवक्ताओं ने जनहित में ओवरलोडिंग व अवैध माइनिंग की शिकायत रखी थी।
कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने बिना समाधान के शिकायत को निपटाते हुए अधिवक्ता संजीव तक्षक के खिलाफ गुंडा व बदतमीज जैसे शब्द का प्रयोग कर अभद्र व अपमानजनक टिप्पणी की। दादरी बार एसोसिएशन इसकी घोर निंदा करती है। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन के माध्यम से कृषि मंत्री से इस टिप्पणी पर माफी मंगवाने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि ऐसा नहीं होता है तो अधिवक्ता आगामी कानूनी कार्रवाई करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें