फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बार एसो. ने दुरुस्त कराए सीसीटीवी, 13 नए लगवाए

Mon, 16 Jun 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
अधिवक्ता बार चैंबर में लगा सीसीटीवी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। जिला बार एसोसिएशन की ओर से अधिवक्ताओं के चैंबर भवन और बार कार्यालय में खराब पड़े सीसीटीवी दुरुस्त कराए गए हैं। इन पर 65 हजार रुपये की लागत आई है। 13 नए सीसीटीवी भी लगवाए गए। इससे भवन की सुरक्षा को मजबूती मिलेगी।
चैंबर भवन व एसोसिएशन कार्यालय में सुरक्षा के उद्देश्य से 36 सीसीटीवी लगवाए गए हैं। इनके लिए एसोसिएशन ने पहले जांच करवाई तो 13 सीसीटीवी खराब पाए गए। वायरिंग भी कमजोर मिली। इसके कारण कुछ सीसीटीवी तक बिजली नहीं पहुंच रही थी। वहां के सीसीटीवी बंद पड़े रहते थे। अगर किसी प्रकार की कोई घटना हो जाती तो अधिवक्ताओं को इसका खामियाजा भुगतना पड़ता।
विज्ञापन

अब कार्यकारिणी ने बजट तैयार किया और अपने अधीनस्थ सभी सीसीटीवी की नई वायरिंग करवाई। इससे सभी स्थानों पर बिजली पहुंची। वहीं, 13 सीसीटीवी बारिश के पानी के कारण खराब हो चुके थे तो इनकी जगह नए सीसीटीवी लगवाए गए।
विज्ञापन

इनके साथ ही कुछ सीसीटीवी की मरम्मत कराकर उन्हें दुरुस्त किया गया। अब दोनों भवनों व कार्यालय में सीसीटीवी उचित प्रकार से काम कर रहे हैं। इससे भवनों में होने वाली सभी गतिविधियों पर एसोसिएशन की निगरानी रहेगी। घटना होने पर जानकारी भी मिल पाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें