फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक हड़ताल से दो दिनों में 325 करोड़ का लेनदेन फंसा

विज्ञापन
पीएनबी के सामने धरने पर बैठे कर्मचारी । - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर मंगलवार को दूसरे दिन भी जिला के बैंकों में हड़ताल रही। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की करीब 30 शाखाओं पर दिनभर ताले लटकते रहे जिससे जिला में दो दिनों के दौरान करीब 325 करोड़ का टर्नओवर प्रभावित हुआ। करीब 450 बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहे।
विज्ञापन

यूनियन के आह्वान पर जिला भर के बैंक बंद रहे। बैंकों पर ताला लगा रहा। सांकेतिक हड़ताल का दूसरे दिन भी पूर्ण असर रहा। बैंक बंद होने पर ग्राहकों को बैरंग लौटना पड़ा। बैंकों में हड़ताल होने पर जिला भर के बैंकों में दो दिन की हड़ताल में करीब 325 करोड़ का लेन-देन प्रभावित रहा। दूसरे दिन मंगलवार को एटीएम सेवाएं भी ज्यादा प्रभावित रही। एटीएम में कैश लोडिंग का काम नहीं हो सका। लोगों को एटीएम से भी कैश नहीं मिल सका।
हड़ताल दूसरे दिन भी सफल रही है। सरकार को बैंक कर्मचारियों की मंागों पर अमल करना चाहिए। हड़ताल में 450 कर्मचारी शामिल हुए। दो दिन की हड़ताल में करीब 325 करोड़ का लेन-देन प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय दहिया, महासचिव, प्रदेश बैंक वर्कर्स यूनियन ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें