फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: ग्राम पंचायतों के बैंक खाते निष्क्रिय, विकास कार्यों का भुगतान अटका

Mon, 15 Jan 2024 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
दादरी शहर के कोर्ट रोड स्थित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


चरखी दादरी। ग्राम पंचायतों के पीआरआई व एफएफसी बैंक खाते निष्क्रिय हैं। इससे विकास कार्यों का भुगतान अटक गया है। इसका असर गांवों के विकास पर भी पड़ रहा है। परेशान सरपंचों का कहना है कि अगर जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने को विवश होंगे। सरपंचों के अनुसार खाते निष्क्रिय होने से करीब छह करोड़ का भुगतान अटका होने का अनुमान है।
जिले में 165 ग्राम पंचायतें हैं। केंद्र व राज्य सरकार की ओर से पीआरआई ग्रांट जारी की जाती है। यह ग्रांट गांव की आबादी के अनुरूप दी जाती है। ग्रांट से सरपंच गांव में छोटे स्तर के कार्य करवाते हैं। पिछले दिनों गांव स्तर पर यह ग्रांट आई थी। ग्रांट से सरपंचों ने विकास कार्य भी करवाए। अब इन कार्यों का भुगतान रुक गया है। ग्राम पंचायतों के बैंक खाते डि-एक्टिव करने से डोंगल बंद हो गए हैं, जिससे भुगतान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सरकार ने आईडीबीआई बैंक में खाते खुलवा रखे हैं। इसके बाद सरकार के निर्देश मिले कि एचडीएफसी बैंक में खाते खोले जाए। सरकार के निर्देश पर एचडीएफसी बैंक में खाते खोल दिए गए। अब सरकार एचडीएफसी बैंक खातों को निष्क्रिय कर रही है। इस वजह से यह समस्या आ गई है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि अब आईडीबीआई बैंक के खाते ही फिर से काम करेंगे। इनके जरिये ही भुगतान होगा।


केंद्र सरकार से ही मिलती है एफएफसी ग्रांट
एफएफसी ग्रांट भी केंद्र सरकार की ओर से जारी की जाती है। इसके बजट से गांवों में इस समय छोटे स्तर के कार्य ही चल रहे हैं। दूसरी ओर कुछ बड़े प्रोजेक्ट पर प्रक्रिया जारी है।


- भुगतान न होने से पैदा हो गया संकट
बैंक खाता डि-एक्टिव होने से विकास कार्यों का भुगतान रुक गया है। मैंने करीब साढ़े चार लाख के विकास कार्य करवाए हैं। अब भुगतान नहीं होने से संकट पैदा हो गया है। जब पंचायत विभाग के कार्यालय में संपर्क करते हैं तो ऊपर से ही बैंक खाते डि-एक्टिव होने की बात कही जा रही है। सरकार ने जल्द इस समस्या का समाधान नहीं किया तो सरपंच आंदोलन करने को विवश होंगे।
विज्ञापन

सरपंच, सुनील कुमारर, प्रधान दादरी ब्लॉक



वर्जन:
जल्द ही इस समस्या का समाधान हो जाएगा। एचडीएफसी के बजाय पुराने आईडीबीआई खातों को ही फिर से एक्टिव किया जाना है। जल्द ही इन खातों को एक्टिव कर दिया जाएगा। सरपंचों को दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। - राजेंद्र सिंह, लेखा अधिकारी, पंचायत विभाग

फोटो 37
दादरी शहर के कोर्ट रोड स्थित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें