फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 12.53 करोड़ के बजट से बनेगा बाल भवन, सरकार से मिली स्वीकृति

Sun, 17 Dec 2023 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बाल भवन निर्माण के लिए विभाग की ओर तय की गई जगह।
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में बाल भवन बनने का रास्ता साफ हो गया है। इस भवन का निर्माण पीडब्ल्यूडी की ओर से करवाया जाएगा और इस पर 12.53 करोड़ रुपये लागत आएगी। सरकार ने इस बजट राशि को स्वीकृति दे दी है। अब विभाग इसकी ड्राइंग तैयार करवाएगा और बजट राशि मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बता दें कि दादरी जिला बनने के बाद से ही बाल भवन की कमी खल रही है। सरकार के निर्देशों पर प्रशासन ने बाल भवन बनवाने का प्रस्ताव तैयार कर भेजा था। बाल भवन का निर्माण पीडब्ल्यूडी की ओर से चरखी दरवाजा से सिविल अस्पताल के पीछे की तरफ वाले रास्ते पर करवाया जाएगा। इसके लिए सवा एकड़ जमीन भी चिह्नित की जा चुकी है।
दरअसल, जिले में बाल भवन नहीं होने से छोटे बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए निजी स्कूलों या अन्य भवनों का सहारा लेना पड़ता है। इस कमी को पूरा करने के लिए सरकार ने 12 करोड़ 53 लाख 94 हजार रुपये की राशि मंजूर कर दी है। अब पीडब्ल्यूडी विभाग इसकी ड्रांइग तैयार करवाएगा और इस पर काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

विभाग के अधिकारियों का मानना है कि भवन निर्माण कार्य शुरू करवाने से पहले कुछ प्रक्रियाएं पूरी करनी जरूरी हैं और फिलहाल इन प्रक्रिया को पूरा करने की कवायद चल रही है। जल्द ही इन्हें पूरा कर धरातल पर निर्माण कार्य शुरू करवाने का प्रयास है। जनवरी के मध्य तक कागजी कार्यवाही पूरी होने के साथ ही टेंडर आमंत्रित कर दिया जाएगा। संवाद
- इंडोर स्पर्धाओं के आयोजनों में मिलेगी मदद
जिले में होने वाली अनेक स्पर्धाओं के लिए कोई भी निश्चित स्थान नहीं है। इससे भाग लेने वाले प्रतिभागियों और अभिभावकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार तो प्रतियोगिता स्थल का पता नहीं होने से प्रतिभावान बच्चे अपना हुनर दिखाने से वंचित रह जाते हैं। बाल भवन निर्माण के बाद इंडोर स्पर्धाओं के आयोजन में भी मदद मिलेगी।
- तनाव व भय मुक्त होकर निखार सकेंगे अपनी प्रतिभा
आमतौर छोटा बच्चा अपने विचार व अन्य प्रतिभाओं को प्रदर्शित करने में काफी तनाव व भय ग्रस्त हो जाता है। बाल भवन में हमउम्र बच्चों के साथ खेलते हुए अपने विचार व हुनर को आसानी से वो निखार सकेंगे। बाल भवन में बच्चे तनाव व भय मुक्त होकर अभ्यास कर सकेंगे।

बाल भवन निर्माण के लिए 12 करोड़ 53 लाख 94 हजार रुपये की राशि मंजूर हो गई है। उच्चाधिकारियों ने कागजी प्रक्रिया पूरी करने संबंधी निर्देश भी दे दिए है। जल्द ही टेंडर संबंधी औपचारिकता पूरी कर धरातल पर काम शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

-अश्वनी भारद्वाज, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें