फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पानी में बहे चांदवास अमृत सरोवर पर लगाए 2.11 करोड़ रुपये

Tue, 15 Jul 2025 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
अमृत सरोवर के पास पहुंचकर हालात दिखातीं चांदवास गांव की महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
फोटो 14
विज्ञापन

चांदवास गांव के अमृत सरोवर का क्षतिग्रस्त रास्ता और बेंच। संवाद
फोटो 15
अमृत सरोवर के पास पहुंचकर हालात दिखातीं चांदवास गांव की महिलाएं। संवाद
फोटो 16
बारिश होने पर अमृत सरोवर के किनारे से हुआ मिट्टी का कटाव। संवाद
:::::::::::::::

- बारिश के पानी में बह गया इंटरलॉक टाइलों से बनाया रास्ता, बैठने के लिए रखे गए बैंच भी हुए क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों को रही परेशानी
- अमृत सरोवर पानी से लबालब, ओवरफ्लो होने पर घरों तक पानी पहुंचने का सता रहा डर
::::::::::::::::::::::::::

कदमा। गांव चांदवास में अटल भूजल और अमृत सरोवर मिशन के तहत बनाए गए अमृत सरोवर का रास्ता बारिश से बह गया। स्थिति यह है कि ग्रामीणों के बैठने के लिए लगाए गए बेंच भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
ग्रामीण रणवीर उर्फ लीलाराम व महिला मुकेश ने बताया कि अक्तूबर 2024 में सरोवर का निर्माण पूरा हुआ था। परियोजना 2.11 करोड़ की है, लेकिन, इसकी चहारदीवारी या फेंसिंग का निर्माण नहीं किया गया। इसके चारों ओर इंटरलॉक टाइलें लगाकर ट्रैक बनाया गया है। अब बारिश से सरोवर के चारों तरफ की मिट्टी बह गई। टाइलें भी उखड़ गई हैं। इससे कई जगह गड्ढे बन गए हैं। ग्रामीण परेशानी झेल रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि यहां पर बच्चे रोज नहाने आते हैं। छोटे बच्चे भी खेलते हैं। उनके भी डूबने का डर रहता है। ग्रामीणों ने उनकी सुरक्षा के लिए जोहड़ के किनारे जाली की व्यवस्था और मिट्टी कटाव रोकने का प्रबंध करने की मांग की है। संवाद
- बेंचों का नहीं रख-रखाव, असामाजिक तत्वों ने तोड़े
अमृत सरोवर पर सुबह-शाम सैर करने के लिए आने वाले ग्रामीणों के बैठने के लिए बेंच भी लगाए गए हैं। इनका रख-रखाव नहीं हुआ और असामाजिक तत्वों ने इन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया। फिलहाल बेंच इधर-उधर पड़े हैं। ग्रामीणों की मानें तो यहां शराब पीने वाले भी जुटते हैं।
विज्ञापन

- महिलाओं ने जताई नाराजगी
महिलाओं ने अमृत सरोवर पर पहुंचकर नाराजगी जताई और प्रशासन से जल्द मरम्मत कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरोवर का निर्माण 2.11 करोड़ से किया गया। अब बारिश में सब कुछ बह गया। लोगों को डर है कि आगे और बारिश हुई तो रास्ता पूरी तरह धंसने से पानी घरों तक पहुंच जाएगा।


वर्सन
प्रशासन को अमृत सरोवर के हालात से अवगत करवाया गया है। जल्द ही मरम्मत करवाकर इसे चकाचक करवा दिया जाएगा।
-प्रदीप कुमार, सरपंच, चांदवास
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें