फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा फैसलाः राजनीति में आने के लिए बबीता फोगाट ने छोड़ी हरियाणा पुलिस एसआई की नौकरी

Thu, 12 Sep 2019 09:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चरखी दादरी(हरियाणा)
विज्ञापन
बबीता फोगाट - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

दिल्ली में गत 12 अगस्त को अपने पिता एवं द्रोणाचार्य अवॉर्डी महाबीर फौगाट के साथ भाजपा ज्वाइन करने वाली अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान बबीता फौगाट ने हरियाणा पुलिस एसआई की नौकरी छोड़ दी है। बबीता ने गत आठ अगस्त को उच्चाधिकारियों को अपना इस्तीफा भेजा था। दस सितंबर को मधुबन पांचवीं बटालियन के कमांडेंट आईपीएस सुरेंद्र पाल सिंह ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया। बबीता फौगाट ने नौकरी छोड़ने का कारण सक्रिय राजनीति में आने को बताया है।

विज्ञापन


बता दें कि 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स में बबीता फौगाट ने सिल्वर मेडल जीता था। इसके बाद तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने उन्हें हरियाणा पुलिस में एसआई बनाया था। बबीता ने 2013 में ड्यूटी ज्वाइन की थी। उनकी पोस्टिंग मधुबन में थी। बबीता के पिता महाबीर फौगाट पहले इनेलो में शामिल थे, लेकिन बाद में उन्होंने जजपा ज्वाइन कर ली थी। गत 12 अगस्त को ही उन्होंने बबीता के साथ भाजपा ज्वाइन की। भाजपा ज्वाइन करने से चार दिन पहले ही बबीता ने इस्तीफा उच्चाधिकारियों को भेज दिया था।



गत एक सितंबर को दादरी पहुंची सीएम मनोहर लाल की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान भी बबीता सीएम के रथ पर सवार नजर आई थीं। बबीता बाढड़ा और दादरी विधानसभा क्षेत्र से यात्रा गुजरने के दौरान रथ पर ही थीं। वहीं, अमर उजाला से बातचीत में बबीता फौगाट ने कहा कि सक्रिय रूप से राजनीति में आने के लिए ही उन्होंने पुलिस एसआई की नौकरी छोड़ी है। अगले चुनाव में अगर भाजपा ने उन्हें मौका दिया तो वो चुनाव लड़ने को भी तैयार हैं और पार्टी जहां से टिकट देगी, मैं चुनाव लड़ूंगी।
विज्ञापन


घुटने की चोट से उबरने का कर रहीं प्रयास
बबीता फौगाट इस समय चोटिल हैं। उनके भाई राहुल फौगाट ने बताया कि घुटने में चोट होने के कारण फिलहाल बबीता मैट से दूरी बनाए हुए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस एसआई की नौकरी छोड़ने वाली बबीता ने अभी कुश्ती से दूरी नहीं बनाई है। कुश्ती खेलना वो जारी रखेंगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें