Babita Faugat meets Rajya Sabha MP Dushyant Gautam
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान और भाजपा प्रत्याशी रहीं बबीता फौगाट ने वीरवार को भाजपा राष्ट्रीय महासचिव व हरियाणा से राज्यसभा सांसद दुष्यंत कुमार गौतम से उनके दिल्ली निवास स्थान पर मुलाकात की। शिष्टाचार भेंट के दौरान अनेक विषयों पर दोनों के बीच चर्चा हुई। बबीता फौगाट ने दुष्यंत कुमार गौतम के समक्ष खिलाड़ियों और युवाओं का मनोबल बढ़ाने के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं लागू करने की मांग की। दुष्यंत गौतम ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार का मूलमंत्र ही सभी का विकास है और इसी अनुरूप कार्य भी किया जा रहा है।